फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो भाइयों का उठा जनाजा, बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
परौर के दो सगे भाइयों की मौत पर उनके घर पर लगी लोगों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
परौर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के बम्हनी चौकी निवासी अब्दुल कलीम (25) और उनके छोटे भाई आसीम (18) को मंगलवार को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घर से एक साथ दो जनाजे निकले तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। दोनों भाई नोएडा में रहकर मजदूरी करते थे। दोनों भाइयों की मौत की खबर पर उनके परिवार में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात शव घर लाए गए। मृतक अब्दुल कलीम की पत्नी सज्जो ने पूरी रात रोते हुए काटी। उनकी शादी अभी दो साल पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें