फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को खाद्य वस्तुओं के 30 नमूने लिए

विज्ञापन
दूध का सैपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीमों ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार को सभी तहसीलों में खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान तहसीलवार विभिन्न वस्तुओं के छह-छह नमूने लिए।
विज्ञापन

एफएसडीए की आयुक्त अनीता सिंह ने प्रदेश के सभी अभिहीत अधिकारियों को जनपद स्तर पर सोमवार को खाद्य वस्तुओं के नमूने संग्रहीत करने के विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन छह वस्तुओं की सूची भी जारी की, जिनके नमूनों की जांच होनी है। इनमें दूध, खोया, देशी घी, सरसों तेल, ब्लैंडेड एडिबिल ऑयल (सम्मिश्रित खाद्य तेल) और आटा शामिल किया गया। अभियान के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमें बनाई गईं। पुवायां में एफएसओ जयपाल सिंह, तिलहर में नरेंद्र शर्मा, जलालाबाद व कलान में रामजी शुक्ला, सदर में महेश कुमार और महानगर में एफएसओ इंद्रराज मौर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि दूधियों से खुले दूध के साथ पैकेट बंद दूध के नमूने भी लिए गए। खुले खाद्य तेल के अलावा ब्रांडेड तेल और आटा के तीन श्रेणियों में नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि निर्माताओं समेत थोक और फुटकर विक्रेताओं से आटे के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें