फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क हादसे में घायल अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी 65 वर्षीय फल विक्रेता रूपराम की शुक्रवार रात फर्रुखाबाद से बरेली ले जाते समय मौत हो गई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतक के बहनोई बबलू ने बताया कि रूपराम ठेली पर फल बेचते थे। 29 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे बाइपास पर किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। फर्रुखाबाद के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली लेकर जा रहे थे। अल्हागंज थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें