सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाने वाले संगठन लायंस क्लब ‘सहेली’ ने शुक्रवार को अंगीकृत गांव अकर्रा रसूलपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के हाथ पीले कराए। खास बात यह थी कि क्लब ने शानदार ढंग से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
गांव वालों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कुर्रिया कलां निवासी शिवम शर्मा ने राखी शर्मा के साथ सात फेर लिए और गृहस्थी की डोर में बंध गए। संस्था की ओर से नव दंपति को बेड, बिस्तर, अलमारी, पंखा, कुर्सी-मेज, संदूक, बर्तन, वस्त्र और घरेलू उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गईं। वैवाहिक कार्यक्रम में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद चंद्र सेठ, मीरा सेठ, लायंस सेंट्रल के अध्यक्ष ऋषि कपूर, सहेली की अध्यक्ष पूनम टंडन, सचिव काजल खन्ना भी मौजूद रहीं।
आयोजन में सुषमा मेहरोत्रा, शोभा सेठ, मीरा सक्सेना, मोनिका मेहरोत्रा, डॉ. संगीता मोहन, ज्योति शर्मा, ज्योति गुप्ता, छाया खन्ना, मुक्ता वोरा, विजय लक्ष्मी, मीतू, एकता, अलका सेठ आदि का योगदान रहा।
महिलाओं को दी इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय वैश्य समाज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मजदूर दिवस पर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत दो महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीनें दी गईं। इस अवसर पर प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि समाज में किसी को भी कमतर नहीं आंकना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलने से समाज का उत्थान होता है। पूर्व चेयरमैन सरोेज गुप्ता ने महिलाओं को घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर समाजसेवा के कार्यों में हाथ बंटाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव रम्मन गुप्ता, अंशू गुप्ता, पद्मा गुप्ता, संध्या गुप्ता, अंजू, किरन गुप्ता, निधि, चित्रा, रचिता, मीनू, रीता, किरन गुप्ता आदि मौजूद रहीं।