फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सबसे गर्म रही शुक्रवार की रात

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। बीते 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 30.1 डिग्री सेल्सियस हो जाने से शुक्रवार की रात इस सीजन में सबसे गर्म रही। हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 40.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रात में पारा उछलने का क्रम गत मंगलवार से शुरू हुआ, जब न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। अगले दिन बुधवार को अपवाद के तौर पर न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन तब से रात में लगातार पारा बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री और शुक्रवार को 29.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इससे पहले गत वर्ष मई में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री और जून में 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसलिए अगले कुछ दिन में गर्मी विकराल रूप ले सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से एक अंक नीचे चला गया है। इसलिए वायुदाब में कमी के प्रभाव से दिन भर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें