फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार और साहित्यकार सम्मानित

Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक शुक्ल के 112वें जन्म दिवस पर नगर के गांधी पार्क सभागार में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चेतराम और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के राघवेंद्र शुक्ल, जीत सिंह, जागेश्वर दयाल शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, ओमकार नाथ बाजपेयी, अमित मिश्र, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, ओमकांत शुक्ल को पंडित रामसेवक शुक्ल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इसके बाद उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए लखनऊ के योगेश चौहान, बदायूं के कमलकांत तिवारी, हरदोई के शोभित तोमर, बरेली के विनय सागर, प्रकाश निर्मल, साक्षी भारती तन्हा, रामपुर के अवनीश मिश्र, पूजा पांडे  को सृजन पुरोधा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष और रामसवेक शुक्ल के दत्तक पुत्र राजीव कुमार राजे ने सेनानी परिजनों की समस्याओं का निदान कराने और रामसेवक शुक्ल कर प्रतिमा लगवाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र विधायक चेतराम को सौंपा। इस मौके पर विपिन मिश्र, राकेशचंद्र गुप्ता, विमल श्रीवास्तव, देशराज रमानी, अनुराधा रमानी, सतीश गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री, प्रवीण मिश्र, प्रभात मिश्र, ऋषि शुक्ल, रामप्रकाश  शुक्ल, अनुराग गुप्ता, नीरज शर्मा, पवन भारद्वाज,  संजय अकेला, अमरजीत  सिंह, कालीचरण सक्सेना, ममता शुक्ला, अमिता शुक्ला, नरेंद्र कौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। देर रात तक कवियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को बांधे रखा। संचालन विजय तन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें