फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 52,470 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहारों के सीजन में एटीएम पर कार्ड बदलने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास बैंक के एटीएम बूथ पर दो ठगों ने एक युवक को झांसा देकर उसका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 52,470 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी गीता अरोड़ा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छह अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा रेलवे स्टेशन एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। बूथ के अंदर पहले से मौजूद दो अनजान युवकों ने मदद करने के बहाने उनके बेटे के हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया।
नजर बचाकर धोखे से उसका असली कार्ड बदल दिया। बेटे के बूथ से बाहर निकलते ही ठगों ने उसके बदले हुए असली कार्ड और झांककर देखे गए पिन नंबर का इस्तेमाल कर तीन बार में कुल 52,470 रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर रुपये कटने का मेसेज आने के बाद जानकारी हुई। गीता अरोड़ा ने बताया कि घटना के दूसरे दिन साइबर क्राइम हेल्पडेस्क पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसी कैमरों की फुटेज चेक कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
- एटीएम बूथ के अंदर किसी से मदद नहीं लें।
- पिनकोड डालते समय कीपैड को छुपा लें।
- कार्ड कभी किसी के हाथ में नहीं दें।
- एटीएम बूथ में नो एंट्री का नियम माने
- ठगी होने पर कार्ड को ब्लॉक कराएं
- साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं
(जैसा कि एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें