फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 10.50 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला कटिया टोला निवासी उत्कर्षा शुक्ला ने थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दिल्ली की एक कंपनी पर 10 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि वह फर्म की प्रोपराइटर हैं। डलास ई. काॅम इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय से फ्रेंचाइजी के लिए अनुबंध किया था। कंपनी की शर्तों के अनुसार, कई तिथियों में खाते से 10 लाख 50 हजार रुपया ऑनलाइन भेजा। इसके बाद कंपनी ने अनुबंध की कॉपी हस्ताक्षर कर उसे भेज दी।
आश्वासन दिया कि जल्द ही फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। आरोप है कि कंपनी ने उन्हें फ्रेंचाइजी नहीं दी और धोखाधड़ी कर रुपया हड़प लिया। अपराध इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें