फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तंत्र-मंत्र से जेवर दोगुने करने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। कलुआपुर गौटिया गांव में रविवार सुबह साधु वेशधारी दो ठग तंत्र-मंत्र से जेवर दोगुने करने का झांसा देकर एक परिवार से लाखों रुपये के जेवर ठगकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पीछे दो अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। दोनों ने उनकी पत्नी प्रियंका को तंत्र-मंत्र के जरिये घर में रखे जेवर दोगुने करने का झांसा दिया। पहले पूजा का सामान खरीदने के नाम पर 350 रुपये लिए। इसके बाद बलि के बकरे के लिए 3400 रुपये विवेक कुमार नाम के युवक के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भेजे गए।
विवेक ने ही कथित साधु का नाम रामकुमार बताया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने तंत्र-मंत्र का स्वांग रचा और प्रियंका से सोने के दो जोड़ी झुमके, एक झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, एक नथ और चांदी की एक जोड़ी पायल ले ली।
विज्ञापन

ठगों ने जेवर एक पोटली में बांध दिए और उस पर जल छिड़कने की बात कहकर घर से बाहर निकल गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो प्रियंका ने उनके मोबाइल नंबरों पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें