फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव शहबाजपुर स्थित मायके में फंदा लगाकर जान देने वालीं पूजा अवस्थी के पति खुटार के गांव मोहनपुर निवासी अनुपम दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

26 अगस्त को पूजा का शव मायके में घर के पीछे बने कमरे में फंदे से लटका मिला। भाई सचिन कुमार का आरोप था कि दहेज की मांग को लेकर बहन का उत्पीड़न किया जा रहा था।
बहनोई अनुपम, बहनोई की मां माया देवी, भाई अनुराग, अमित, अनुराग और अमित की पत्नी, हरीश और गांव खांडेपुर के सुक्खा देवी की प्रताड़ना से तंग बहन ने आत्महत्या की है। सोमवार को पुलिस ने अनुपम को पुवायां मोहम्मदी रोड ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि अनुपम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें