फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन व्यापार का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। साइबर थाने में पुवायां के बद्रीपुर हदीरा गांव निवासी संदीप कुमार ने ऑनलाइन व्यापार का झांसा देकर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर को टेलीग्राम एप पर लोना ग्रुप कंपनी प्लेटफार्म वर्क का लिंक उपलब्ध कराया गया। ठग प्लेटफार्म पर काम करने से पहले रुपये जमा कराते थे। काम के समाप्त होने के पश्चात मूलधन व कमीशन दोनों खाते में आता था। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को प्लेटफार्म पर वर्क करने के लिए 30 हजार रुपया जमा करने के लिए कहा गया। ऑनलाइन भुगतान के बाद प्लेटफार्म वर्क प्रारंभ किया। इस बीच प्लेटफार्म पर शो हुई 50299 की निगेटिव धनराशि को दो किस्तों में जमा कराया गया।
विज्ञापन

दोबारा शो हुई निगेटिव धनराशि को भी जमा कराया। इसे गोलू रावत के फेडरेल बैंक शाखा नियो बैंकिंग जुपिटर के खाते में जमा किया गया। जब काम पूरा करने बाद मूलधन व कमीशन को निकालने के लिए कहा गया। तब उनकी राशि का भुगतान नहीं हुआ। टैक्स के नाम पर 5,50000 रुपये की धनराशि की मांग की गई। तब ठगी का शक हुआ। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें