फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिलाओं की कटी चोटी, अस्पताल में भर्ती

Sun, 20 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
चोटी कटी - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
 रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चार महिलाओं की चोटी कट गई। चोटी कटने से बेहोश महिलाओं को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी सर्वेश की पत्नी सावित्री की दोपहर के समय चोटी कट गई। घरवालों ने बताया कि अचानक सावित्री जोर से चीखीं और बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, नगर के मोहल्ला घरचौवा निवासी लाला की पुत्री की घर में चोटी कट गई। इससे घरवाले डर गए। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में अली अहमद की पुत्री फरहा नाज की सुबह 10 बजे घर के अंदर चोटी कट गई। दहशत से बेहोश हुई फरहा नाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुवायां के गांव बेहटा संवात निवासी बाबूराम की पत्नी रेनू रविवार शाम घर के बाहर खड़ी थीं। अचानक वह चीख मारकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रेनू की चोटी कटी पड़ी थी। महिला का निजी डॉक्टर से इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें