फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंडर-23 में चार महिला खिलाड़ियों का चयन, अब कानपुर में होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कानपुर के कमला क्लब में अंडर-23 के ट्रायल मैच में शाहजहांपुर की चार महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। उनका जिला स्तर से चयन हुआ है।
विज्ञापन

बल्लेबाज संध्या, एकता, हर्षिता व अंशिका का चयन हुआ है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि एक नवंबर को कानपुर में चारों महिला खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। चयन होने पर उन्हें मैच खेलने को मिलेंगे। मैचों में बेहतर प्रदर्शन पर यूपी की टीम का रास्ता खुल जाएगा। ट्रायल के लिए महिला खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

महिला क्रिकेट मैच आज
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को महिला क्रिकेट मैच का आयोजन जीएफ कॉलेज के मैदान पर किया जाएगा। राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष रफी उल हसन ने बताया कि मैच में स्थानीय व लखनऊ की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता छह नवंबर से
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएएशन की ओर से अंडर-14 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता जलालाबाद तहसील में छह नवंबर को होगी। उद्घाटन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक करेंगे। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में लीग की जिम्मेदारी रजत शर्मा को दी गई है। लीग मैचों में प्रयास क्रिकेट अकादमी जलालाबाद, स्टेडियम शाहजहांपुर, फरीद अकादमी, चौधरी अकादमी जलालाबाद, शाह क्रिकेट अकादमी, एसएस क्रिकेट अकादमी, एलाइड क्रिकेट अकादमी व डे-नाइट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें