जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा हीरानगर मे जंगली सूअर के अचानक हमले से चार लोग घायल हो गए। सूअर के हमले से एक भैंस भी घायल हुई है। ग्रामीणों ने हमलावर सुअर को लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी।
गांव के पंचम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढे सात बजे गांव के उदयवीर सिंह,नरसिंह,पप्पू व शुक्ला सिंह गांव के समीप बाग मे बैठे बातें कर रहे थे। अचानक खेतों की तरफ से आए एक जंगली सूअर ने बैठे लोगों पर हमला कर अपने नुकीले दांतों से सभी को घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर भागते सूअर ने पड़ोस मे बंधी उदयवीर की भैंस पर भी हमला कर जख्मी कर दिया।
ग्रामीणों ने हमलावर हो चुके जंगली सूअर को घेराव कर लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घायलों का निजी अस्पताल मे इलाज हो रहा है।