फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली मोड़ पर चार प्राइवेट बसें सीज, चालकों को दी चेतावनी

Thu, 19 Nov 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर लगातार लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाते हुए चार प्राइवेट बसों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को बरेली मोड़ चौराहे पर निरीक्षण के दौरान सीओ रनवीर सिंह ने पाया कि प्राइवेट बस चालक मनमानी करते हुए रोडवेज बसों के ठीक बगल में अपने वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे थे। चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही थी। सीओ ट्रैफिक और यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां खड़ी प्राइवेट बसों को हटवाया और नियमों की अनदेखी करने वाली चार निजी बसों को सीज करने की कार्रवाई की। सीओ ट्रैफिक रनवीर सिंह ने रोडवेज बस चालकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रोडवेज बसें ठीक चौराहे पर रुकने के बजाय चौराहे से कुछ दूरी पहले खड़ी होकर ही सवारियां बैठाएं और उतारें, ताकि मुख्य चौराहे पर यातायात का दबाव कम रहे और वाहनों की रफ्तार न थमे। यदि दोबारा कोई चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को तत्काल सीज कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें