फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोमोज के ठेले पर गैस सिलिंडर में आग से चार लोग गंभीर झुलसे

Thu, 02 Apr 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही सीएचसी पर इलाज कराते आग से झुलसे हुए लोग। संवाद - फोटो : मुसाफिरखाना में बिजली तार पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल।
विज्ञापन
निगोही। यातायात के लिहाज से अति व्यस्त हमजापुर चौराहे पर बुधवार की शाम मोमोज के ठेले पर लगे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। सिलिंडर की आग से झुलसकर मोमोज लेने आए चार लोग झुलस गए और कई राहगीर भगदड़ में गिरकर घायल हो गए। झुलसे लोेगों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्टेशन गोटिया निवासी एक व्यक्ति ने मोमोज बनाने के लिए ठेले पर छोटा गैस सिलिंडर रखा था। उसमें अचानक आग लगने से लकड़ी का ठेला भी जलने लगा। गनीमत रही कि सिलिंडर फटा नहीं और उसमें लगी आग बुझा ली गई, लेकिन सिलिंडर की आग से धरायूं निवासी सक्षम, पंकज, आदित्य और कुलदीप सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। आग से रस्सी-बान की दुकान के बाहर रखा समान भी जल गया। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि अगर सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कस्बे में इस समय हमजापुर चौराहा सहित पुवायां, तिलहर, शाहजहांपुर और बीसलपुर मार्ग पर कई जगह चाट, मोमोज आदि गैस सिलिंडर से बनाए जा रहे हैं, लेकिन ठेले वालों के पास आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

निगोही सीएचसी पर इलाज कराते आग से झुलसे हुए लोग। संवाद- फोटो : मुसाफिरखाना में बिजली तार पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें