फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक बाइक पर चार-चार सवारी, खतरे में जान

Mon, 19 May 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में दोपहर 3.14 पर चार लोगों को बिठाकर राजीव चौक से निकलता बाइक सवार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। खुटार में एक बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की शनिवार रात हादसे में जान चली गई। वहीं, एक युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। छह मई को मदनापुर थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार चार युवकों की ईको कार से टकराकर जान चली गई थी। इसके बावजूद जिलेभर में बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर तीन व चार सवारी बैठाकर चलना आम बात है। पुलिस भी इन पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। खुद लोग भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं हैं। पुवायां के सबसे व्यस्त चौराहे राजीव चौक पर पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन यहां दिनभर यातायात नियमों को धता बताते हुए बाइक, टाटा मैजिक, टेपों चालक गुजरते हैं। पुलिस चालान भी तब काटती है, जब अधिकारी अभियान चलाने के निर्देश देते हैं। रविवार दोपहर 3:14 से 3:55 तक राजीव चौक पर बाइक सवार जान जोखिम में डालकर आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

-

दोपहर 3:14 पर एक बाइक राजीव चौक से गुजरी तो इस पर चार लोग बैठे हुए थे। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। एक के हाथ में फोन था। इनको मोबाइल का ध्यान रहा, लेकिन हेलमेट भूल गए। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी।
-

दोपहर 3:23 पर एक बाइक पर दो महिलाओं और बच्चे को लेकर निकले युवक ने हेलमेट लगाना तो दूर बच्चे को बाइक की टंकी पर बैठा रखा था। ऐसे में अचानक बाइक को मोड़ना पड़ जाए या अचानक ब्रेक लगाने पड़ें तो बच्चे के साथ ही बाइक में बैठे अन्य लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

-

दोपहर 3:30 बजे महिला और दो बच्चों को लेकर बाइक से जा रहे युवक ने बच्चे को पेट्रोल की टंकी पर इस तरह से बैठा रखा था कि बाइक को अचानक मोड़ना संभव नहीं था। युवक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता, लेकिन पुलिस ने भी इन पर कार्रवाई नहीं की।
-

दोपहर 3:53 पर दो महिलाएं और एक बच्चे को लेकर निकले बाइक सवार युवक ने हेलमेट लगाने की जरूरत नहीं समझी। महिलाओं ने खुद को तो खतरे में डाल ही रखा था। साथ ही बच्चों को भी बाइक की टंकी पर बैठा रखा था।
-
चार महीने में साढ़े तीन हजार से ज्यादा चालान
जिले में जनवरी से अब तक ट्रिपल राइडिंग पर करीब साढ़े तीन हजार लोगों के चालान किए जा चुके हैं। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि हादसों में कमी लाने के लिए अभियान के तहत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है।
-
हादसों में कमी लाने के लिए एसपी के निर्देश पर जनपद में लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। एक बाइक पर एक से ज्यादा सवारी बैठाने और हेलमेट न लगाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

-संजय कुमार, सीओ ट्रैफिक

पुवायां में दोपहर 3.14 पर चार लोगों को बिठाकर राजीव चौक से निकलता बाइक सवार। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां में दोपहर 3.14 पर चार लोगों को बिठाकर राजीव चौक से निकलता बाइक सवार। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां में दोपहर 3.14 पर चार लोगों को बिठाकर राजीव चौक से निकलता बाइक सवार। संवाद- फोटो : संवाद

पुवायां में दोपहर 3.14 पर चार लोगों को बिठाकर राजीव चौक से निकलता बाइक सवार। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें