खुटार के गांव नरौठा देवीदास में मारपीट में घायल अनुज। संवाद
खुटार। मामूली विवाद में चाकू, ईंट और पत्थर चलने से चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव नरौठा देवीदास निवासी रितेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके भाई अनुज कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को अनुज घर में विवाद कर रहा था। इस बीच पड़ोस का सोहेल अपनी मां और पिता बाबू अली के साथ उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा।
उसने आपसी विवाद की बात कहते हुए सोहेल और उसके पिता, मां को जाने को कहा तो तीनों मिलकर अनुज को पीटने लगे। मां सावित्री देवी बचाने पहुंची तो सोहेल ने चाकू से हमला कर मां को घायल कर दिया। उसे और अनुज को डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। आरोपी पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं।
उधर, दूसरे पक्ष से बाबू अली की पुत्री शबाना ने पुलिस को बताया कि उनका भाई सोहेल गैस सिलिंडर लेने गया था। वापस आते समय रास्ते में रितेश, छाेटे लल्ला, राज, पंकज की आपस में मारपीट होते देख रास्ता बंद होने से सोहेल रुका तो छोटे लल्ला ने सोहेल के सिर पर ईंट मार दी। इससे सोहेल बहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने सोहेल को मौके से उठाकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने सोहेल और अनुज को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
खुटार के गांव नरौठा देवीदास में मारपीट में घायल अनुज। संवाद
खुटार के गांव नरौठा देवीदास में मारपीट में घायल अनुज। संवाद