फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को गोली मारने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत चार नामजद

Fri, 27 Dec 2024 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला वर्कजई निवासी आमोद सिंह (38 वर्ष) को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने भाई सुबोध की तहरीर पर चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को आमोद अपने भाई सुबोध सिंह के साथ किला मोहल्ले से लौट रहे थे। चारखंभे के पास कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। दोनों को वहां पीट दिया गया था। रात करीब नौ बजे घर पर आए कुछ लोगों ने उसे घर से बुलाकर मारपीट के बाद गोली मार दी। उसके सीने पर गोली लगी थी। उसका उपचार बरेली में चल रहा है। मामले में हिस्ट्रीशीटर सुनील निवासी दीवान जोगराज समेत चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते हैं कि जुए को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट व फायरिंग की गई है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर में विवाद की वजह का उल्लेख नहीं है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें