तिलहर। शेरगढ़ गांव में दस दिन पहले खेत के विवाद की रंजिश को लेकर शमी मोहम्मद के घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मोहल्ला कांकड़ निवासी सगे भाइयों असलम, अकरम व बासित और मोहल्ला उम्मरपुर निवासी उनके रिश्तेदार अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शमी मोहम्मद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों के पिता से खेत को लेकर मतभेद हैं। इसी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें, उनकी मां मुनीशा, भाई शमीम और बहन चांदनी को बांका, लोहे की राॅड और हंसिया मारकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद