कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पदक विजेताओं के साथ एडीएम एफआर अरविंद सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। यूपी एवं उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले तिलहर की आईजी साहब अकादमी के चार खिलाड़ियों को मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। वैष्णवी सक्सेना, आर्यन शर्मा और शिवांशु ने चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, जबकि अंजली कश्यप ने रजत पदक हासिल किया है।
एडीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की ऐसी उपलब्धियां उनके परिवार के साथ पूरे जिले के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में लगातार मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। संवाद