फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभियान शुरू...घरों में दस्तक देंगी 29 सौ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार से दस्तक अभियान का प्रारंभ हो गया। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के लिए 29 सौ टीमें बनाई गईं हैं जो घर-घर जाकर दस्तक देंगी। इस बीच संचारी रोग के बारे में जानकारी लेकर संदिग्ध मरीजों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

तापमान के बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप से लोग परेशान हैं। मच्छरों के चलते मच्छरजनित रोग भी पनपने लगे हैं। ऐसे में दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि दस्तक अभियान के लिए 29 सौ टीमों का गठन किया है। ये घर-घर जाकर संचारी रोगों के बारे में बताएंगी।
घरों में एकत्र पानी में मच्छर पनपने की जांच करेंगी। फाइलेरिया, कालाजार, बुखार, सर्दी, जुकाम के बारे में पूछेंगी। इन रोगों से संबंधित मरीज मिलने पर नोट कर संबंधित की जांचें कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे होने और टीबी रोग से ग्रस्त होने पर संबंधित के घर पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ ने पोषण किट बांटी
सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने सीएचसी निगोही का निरीक्षण किया। यहां डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गोद लिए गए 50 क्षय रोगियों को सीएमओ ने निशुल्क पोषण किटें वितरित कीं। क्षय रोगियों को समय से दवा खाने, पोषण किट को स्वयं ही उपयोग करने व स्वास्थ्य की अच्छी तरह से देख-भाल रखने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही अपने आस-पास के व्यक्तियों को भी क्षय रोग के प्रति जन जागरूकता करने के लिए सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें