फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार दंपती में कराई सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 35 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें चार दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर केंद्र से विदा किया गया।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक दंपती की शादी को दो साल हुए थे। महिला ने बताया कि उनके पति मारपीट करते हैं। दूसरी ओर बंडा थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को 11 माह ही हुए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति शराब पीते हैं। टोकने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। कटरा थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को पांच साल हुए है। महिला ने बताया कि पति छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते हैं। चार माह से मायके में रह रही हैं। वहीं, मदनापुर थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को 14 वर्ष हो चुके हैं। उनके दांपत्य जीवन में पति के शराब पीने के कारण जहर घुल रहा है। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि काउंसलिंग कर चार दंपती में समझौता कराया है। बाकी को आगे की तारीख दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें