फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन चेकिंग में बिजली चोरी के पकड़े चार मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। विद्युत बकाया वसूली को लेकर विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों ने नगर में घर-घर छापे मारकर नौ बकायेदारों समेत विद्युत चोरी में लिप्त पाए गए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस अभियान से बिजली उपभोक्ताओें में हड़कंप है। कुछ उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों पर दलालों के माध्यम से धन उगाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अवर अभियंता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला बहादुरगंज, इमली और हिंदू पट्टी में विद्युत बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत चोरी करते चार लोग पकड़े गए। नौ ऐसे उपभोक्ता भी मिले जो समझाने पर बकाया राजस्व जमा करने को तैयार नहीं हुए और बहानेबाजी करने लगे। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि नगर क्षेत्र में 110 उपभोक्ता एक लाख रुपये से कम के और लगभग 12 उपभोक्ता एक लाख रुपये से अधिक के देनदार हैं।
उपखंड अधिकारी सौरभ शाक्य ने बताया कि नगर क्षेत्र के डिग्री कॉलेज फीडर, मौजमपुर, हिंदू पट्टी और तहसील फीडरके दस हजार रुपये से ऊपर के उपभोक्ताओं से विद्युत बकाया वसूली को लेकर अलग अलग टीमें तैयार कर दी गई हैं। वसूली अभियान 29 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी विद्युत बकाया उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपना बकाया शीघ्र जमा कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, चेकिंग अभियान के दौरान धन की अवैध वसूली के आरोप को नकारते हुए अवर अभियंता ने कहा कि लोग अपने बचाव में झूठे आरोप लगा रहे हैं और साक्ष्य मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें