फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली से गोरखपुर के लिए चार बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
शाहजहांपुर का रोडवेज बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर यात्रियों को सुखद सफर मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। 28 फरवरी से दिल्ली रूट पर 25 बसें बढ़ा दी जाएंगी। एआरएम के अनुसार, शाहजहांपुर से दिल्ली और फिर गोरखपुर तक चार नई बसों चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों से सफर नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर प्रतिदिन 25 बसों का संचालन होता है। त्योहार पर दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए निगम ने नई बसों को लंबे रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। चार मार्च को रंग खेला जाने के चलते 28 फरवरी से लोग दिल्ली से आना शुरू कर देंगे। ऐसे में मार्ग पर 25 अतिरिक्त बसें लगाई गई है।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट पर 50 बसों को चलाया जाएगा। इसमें चार बसों को शाहजहांपुर से दिल्ली और गोरखपुर तक चलाएंगे। दिल्ली से पूर्वांचल के जिले बलिया, आजमगढ़ के लिए अधिक सवारी मिलने पर शाहजहांपुर डिपो की बसों को इन जनपदों तक भी चला सकते हैं। बसों के लिए 100 चालक व इतने ही परिचालकों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय रूटों पर भी बसों की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रत्येक रूट के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। चालक-परिचालक के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। इसमें दस दिन तक तीन हजार किलोमीटर पूरा करने पर 4500 रुपये एकमुश्त दिया जाएगा। इसी तरह कर्मचारियों को दस दिन ड्यूटी करने पर 2100 रुपये मिलेंगे।

टोल में गड़बड़ी करने वाले परिचालकों को फिर मिली ड्यूटी
टोल टैक्स में हेरफेर करने वाले 30 परिचालकों की ड्यूटी फिर से मिल गई है। चार से आठ दिन तक परिचालकों के बसों पर जाने से रोक लगा दी गई थी। उनके स्पष्टीकरण के बाद एआरएम अरुण कुमार ने संतुष्टि जताते हुए दोबारा से ड्यूटी पर जाने के आदेश दिए हैं, साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा से ऐसी हरकत होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें