फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी की कार व बाइक के साथ बाल अपचारी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
आरसी ​मिशन थाना पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को चोरी की गई कार के साथ बाल अपचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन लोगों को न्यायालय में पेश किया। बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मोहल्ला रेती निवासी निखिल गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी राजा, विशाल, रितिक और बाल अपचारी को उसके मकान से पकड़ा।
निशानदेही पर चोरी की एक बाइक बरामद की। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 23 अप्रैल की रात वाहन चोरी करने की योजना बनाई थी। आशुतोष की वाॅशिंग सेंटर के पास एकत्र होकर योजना को अंतिम रूप देते हुए चाबी की सहायता से कार का दरवाजा खोलकर बैटरी के तार हटाए और धक्का देकर आगे ले गए।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर बैटरी को फिर जोड़कर वाहन लेकर चले गए। छोटी मस्जिद के पास वाहन खंभे से टकरा गया था। हरदोई चौराहे से पहले वाहन फिर से खराब होकर बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन स्टार्ट नहीं हुआ तो छोड़कर भाग गए थे। दूसरे दिन जाकर देखा तो वाहन वहीं खड़ा पाया। इसके बाद उसे लेकर चले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें