फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: प्रीतमपुर गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, परिवार की महिलाओं ने थाने के बाहर किया हंगामा

Sun, 17 May 2026 06:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के प्रीतमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
महिला को टांगकर ले गईं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव प्रीतमपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन नामजद और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के विरोध में आरोपी पक्ष की महिलाओं ने रविवार को थाने के बाहर हंगामा किया। 

विज्ञापन


गांव प्रीतमपुर निवासी पिंटू कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव धनसिंहपुर में उनकी मां शिवरानी के नाम जमीन है। 16 मई की शाम पांच बजे गांव के राजेश, सुरेंद्र, देवेश, विनोद अचानक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और खेत में खड़ी फसल को जोतने लगे। उनके विरोध करने पर विपक्षी मारपीट करने लगे। सुरेंद्र कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया और पड़ोस के खेत में घास काट रहे विक्रम के गोली लग गई। इसके बाद राजेश, देवेश और विनोद कुमार ने तमंचों से फायरिंग कर दी। इससे उनके पक्ष से शिशुपाल, रवि और पंकज गोली लगने से घायल हो गए। 

आरोपियों ने अपने साथी रामऔतार समेत चार-पांच अज्ञात लोगों को भी बुला लिया। उन्होंने भी फायरिंग की। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने सुरेंद्र और रामऔतार को बंदूक और तमंचे के साथ पकड़ लिया। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद अभियुक्त राजेश, सुरेंद्र, रामऔतार और प्रकाश में आए रामेश्वर दयाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिय गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए अभियुक्तों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के अंदर जमकर हंगामा, सड़क पर लेट गईं महिलाएं
गांव प्रीतमपुर में फायरिंग में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी। जैसे ही पुलिस ने अभियुक्तों को हवालात से बाहर निकाला तो उनके परिवार और रिश्तेदारी की आठ से दस महिलाएं थाने पहुंच गई। महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। 

महिलाओं का कहना था कि शनिवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर घुसकर मारपीट की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो कुछ महिलाएं थाने के गेट पर आकर सड़क पर लेट गई। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जबरिया उठाकर थाने के अंदर ले गए। पुलिस ने पुवायां के गांव भटिउरिया निवासी रामसनेही की पत्नी ममता का शांतिभंग में चालान किया गया है।

सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि थाने में महिलाओं के हंगामा करने के बारे में जानकारी नहीं मिली थी। एक महिला ने दरोगा से अभद्रता की थी। इसीलिए उसका शांतिभंग में चालान किया गया है। शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें