मिर्जापुर। पुलिस ने बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गांव उईला थाथरमई के पास घेराबंदी की। गैर इरादतन हत्या के आरोपी गांव के ही राजीव, अवनीश, दिनेश और रक्षपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नौ नवंबर को कुनेंद्रपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि आठ नवंबर की सुबह 8:30 बजे भाई महिपाल सिंह के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल भाई महिपाल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद