शाहजहांपुर। आरपीएफ महिला सिपाही व टीटीई के बंद मकान समेत तीन मकानों में चोरी की गई।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के ढाकाताल रेलवे कॉलोनी निवासी महिलाल रविवार की रात नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी पत्नी और बच्चे लखनऊ गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब वह घर पहुंचे तब चोरी की घटना की जानकारी हुई।
दूसरी ओर रेलवे कॉलोनी में रह रही आरपीएफ सिपाही पूर्णिमा छुट्टी लेकर अपने घर गईं हुईं थीं। चोरों ने उनके मकान का भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही चोरों ने सुभाषनगर कॉलोनी के आलोक श्रीवास्तव के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी किए। पड़ोसी के जरिये उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद