फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे पूर्व सैनिक के बेटे की मौत

विज्ञापन
हरिओम वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। चीनी मिल गेट के पास सोमवार की रात टैंकर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे पैतापुर गांव निवासी पूर्व सैनिक सुरेश बाबू के बेटे 30 वर्षीय हरिओम वर्मा उर्फ शिवम की मौत हो गई। हरिओम ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लोडिंग का काम करते थे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि उनके पति हरिओम वर्मा किराये की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लोड कर चीनी मिल लेकर गए थे। पता चला है कि रात करीब दस बजे वापसी में चीनी मिल गेट के पास चालक रामपाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और वह खोखे से बीड़ी का बंडल लेने चला गया।
चालक के अनुसार, वहां उसका दुकानदार से विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। चालक घर चला गया। सूचना देना उचित नहीं समझा। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार आया शीरे से भरा टैंकर सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। पति उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलट गई। हरिओम की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि देर रात तक पति के घर न आने पर उन्हें फोन किया जो बंद मिला। परिजनों ने बताया कि हरिओम चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इकलौती बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश बाबू पूर्व सैनिक हैं। बेटे के शव को देख सुरेश बाबू गुमसुम हो गए हैं।
मंगलवार सुबह हादसे की जानकारी पर पहुंचे चालक रामपाल ने बताया कि उसने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। बीड़ी का बंडल लेने के दौरान दुकानदार से हुए विवाद के बाद घर आकर सो गए थे। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि टैंकर कब्जे में है। चालक का पता लगाया जा रहा है।

हरिओम वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें