तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे एक ढाबे के पास कोई अज्ञात वाहन एक बाइक से टकरा गया। इस हादसे में बाइक पर सवार मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव मलूकापुर निवासी अजय और उनके साले सिंधौली क्षेत्र के गांव कठपुरा निवासी सुदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घायल अजय के भाई रोहित ने बताया कि अजय अपने मौसेरे साले के साथ देहरादून में नौकरी करते हैं। हादसे के वक्त वह देहरादून से बाइक से घर लौट रहे थे। घायलाें को उनके घरवालाें ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रोहित ने बताया कि बरेली में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद