फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का किया भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
जलालाबाद के एक मैरिज लाॅन मे आयोजित विधानसभास्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में संबो​धित करतीं उच्च श
विज्ञापन
जलालाबाद। एक बरातघर में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि वह न तो किसी भी परिस्थिति से कोई समझौता करते थे और न ही किसी बात को लेकर निराश होते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हों, लेकिन यह गर्व की बात है कि उनकी दिखाई गई राह पर आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उनका सिद्धांतवादी व्यक्तित्व ओर राष्ट्र प्रेम की भावना युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि अटल जी ने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचकर जो स्वरूप दिया है, उसी की बदौलत आज हम स्वयं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता बताने में गर्व की अनुभूति करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरिओम पाराशरी, विनय शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजक केशव मिश्रा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा, मिर्जापुर के ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह, विनोद अग्निहोत्री, मंजू देवी, कुसुम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया और अंत में भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जलालाबाद के एक मैरिज लाॅन मे आयोजित विधानसभास्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन में संबोधित करतीं उच्च श

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें