फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को एसओ ने पीटा, नाराज भीड़ ने हाईवे जाम किया

Sun, 14 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करौंदा की एक महिला अपने को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करने रविवार को थाने पहुंची। तभी गांव के पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव उस महिला के पास थाने के गेट पर पहुंच गए और बातचीत करने लगे। गेट पर दोनों को देर तक बतियाते देख एसओ अमित कुमार सिंह ने दोनों को थाने के अंदर बुलाया और परेशानी की बात पूछी। पूर्व प्रधान ने कहा कि इस महिला के साथ गांव का एक व्यक्ति बंधक बनाकर दो दिन से रेप कर रहा था और उसी की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। लेकिन महिला ने एसओ के सामने कह दिया कि उसके साथ रेप की घटना नहीं हुई और वह पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव के कहने पर तहरीर देने आई है। इस पर एसओ ने केस दर्ज करने से मना किया और दोनों को लौटने को कहा लेकिन पूर्व प्रधान केस दर्ज कराने पर अड़े तो एसओ का पारा उखड़ गया। उन्होंने परिसर में ही पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी और हवालात में डाल दिया। करीब एक घंटे बाद उन्हें थाने से छोड़ा गया। फिर वह गांव पहुंचे तो उनके समर्थक इकट्ठे हो गए और ट्रैक्टर-ट्राली से थाने के गेट पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। देखते-देखते ही आसपास के गांवों की भीड़ भी थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

सायं करीब छह बजे से लगा हुआ जाम रात नौ बजे तक नहीं हटा तो सीओ सदर अनुराग दर्शन पहुंचे। मौके पर कटरा विधायक राजेश यादव भी पहुंच गए। थाने के सामने जाम लगाने की वजह से कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे जाम हो गया है। सड़क की दोनों तरफ करीब आठ-आठ किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं । जाम में कई रोडवेज की बसें फंसी हुई हैंजिसमें बैठे यात्री परेशान हुए।

पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव को प्रधानी के चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने वोट नहीं दिया था। पूर्व प्रधान ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। पूर्व प्रधान के कहने पर ही महिला रेप की झूठी तहरीर थाने लेकर आई थी। इसलिए पूर्व प्रधान को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित कुमार सिंह, एसओ, मदनापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें