शाहजहांपुर में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता। संवाद
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण संकल्प समारोह सोमवार को दिन में 12 बजे जिला कार्यालय पर होगा। इसमें पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि व जिला कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव, जयंत गौतम विशिष्ट अतिथि होंगे।
जिला कार्यालय पर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से तिरंगा पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। पूरे जिले में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसमें जिला, महानगर की कार्यसमिति के गठित होते ही संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है।
महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने बताया कि अपराह्न तीन बजे से महानगर कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष संगठन फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहेंगे। संवाद