फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फेसबुक पर एक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में पूर्व एमएलसी व भगवान परशुराम वंशज समाज के संस्थापक संजय मिश्रा भड़क गए। वह बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। साथ ही फेसबुक यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में उन्होंने एसपी सिटी संजय कुमार से भेंटकर उनसे भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि पुवायां के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फेसबुक पर ब्राह्मणों के लिए अभद्र टिप्पणी करके ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत किया है। इससे ब्राह्मणों में आक्रोश है। यदि समय रहते संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो शुक्रवार से आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान राममोहन मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, पुनीत हिंदू, अजय मिश्रा, दीपक कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें