वेद प्रकाश गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : 1
मीरानपुर कटरा। पूर्व विधायक ओमप्रकाश गुप्ता के छोटे भाई और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के जिला उपाध्यक्ष मोहल्ला बंगशान निवासी वेदप्रकाश गुप्ता (65) का सोमवार की शाम हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।
परिजनों के अनुसार वह सोमवार की शाम करीब छह बजे मुख्य बाजार स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। घर के सामने बरगद के पेड़ नीचे गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें घरवाले बरेली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन पर कई शिक्षण संस्थाओं में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार को व्यापारियों ने उनके शोक में अपनी दुकानें भी बंद रखीं। बरेली के मेयर उमेश गौतम, बदायूं के भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता, उसहैत के चेयरमैन गौरव गुप्ता, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, राजेश यादव आदि उनके अंतिम संंस्कार में शामिल हुए। संवाद