शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाहुद्दीन अख्तर ने कहा कि कटिया टोला स्थित एक रेस्टोरेंट की गली में मांस के अवशेष व गंदगी फेंकी जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
मुन्नूगंज फाटक के पास कई महीने से गड्ढा है, स्ट्रीट लाइट खराब है। बहादुरगंज में गोलगंज में बने पुराने शौचालय की स्थिति में सुधार कराया जाए। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने समस्याओं के हल का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, मंत्री संजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री अजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद