गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु मसीह के अंतिम वचनों को याद किया गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत गाकर प्रभु को याद किया।
गुड फ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा के बाद दोपहर 12 बजे से प्रभु यीशु उन वचनों को दोहराया गया, जो उन्होंने क्रूस पर अंतिम सांस लेने से पहले दिए थे। पहला वचन वरिष्ठ पादरी अशोक श्रेष्ठा ने सुनाया- यीशु ने कहा था कि ये लोग नहीं जानते कि वह क्या कर रहे हैं, इसलिए इन्हें क्षमा करना। ईएम पॉल ने दूसरा वचन सुनाया कि तू आज ही मेरे साथ फिरदौस होगा। इस तरह आरपी राम, डीजेेे दास, पादरी सुरेश मिल्टन, प्रमोद नंदा, निरुपमा महंत ने भी एक-एक वचन सुनाया। इससे पूर्व श्रेया सिंह, तुषार आदि ने गीतों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया।
पादरी श्रेष्ठा ने बताया कि पांच अप्रैल को मृत्यु पर विजय पाने वाले यीशु मसीह का ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ईस्टर पर सुबह चार बजे से जुलूस निकाले जाएंगे। गोविंदगंज चर्च में बच्चों के नामकरण संस्कार भी होंगे। गुड फ्राइडे के कार्यक्रम में अनुज मैसी, एचबी राम, अजय सिंह, राजेश मिल्टन, सैमुअल मिल्टन, अनिल प्रसाद, राजेश बक्श, जगजीत सिंह, सुनीता जे सिंह, प्रदीप हैरीसन आदि मौजूद रहे।