रोजा। मुकरमपुर गांव के एक घर में चलाए जा रवींद्र यादव के क्लीनिक का बुधवार को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जायजा लिया। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने वहां ताला डाल दिया। इसी क्लीनिक में उपचार के दौरान जपना गांव के संतोष के पुत्र अमन की मौत हो गई थी।
अमन के पिता संतोष ने इलाज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने बताया आरोपी की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों की अभी जांच जारी है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि विवादित क्लीनिक के साक्ष्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने वहां ताला डाल दिया गया है। सीओ के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद