शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के आठ खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हास्टल के लिए हो गया है।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि पहली बार जिले के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए कबड्डी में आयुष सक्सेना, एथलेटिक्स में अभय प्रताप सिंह, हॉकी में अभय मौर्या व निखिल मौर्या, क्रिकेट में अनुभव, हॉकी में रोशनी का चयन हुआ है।
इसी तरह स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए फुटबॉल में रामप्रताप शर्मा, हॉकी में वर्षा मौर्या, कबड्डी में शोभना का चयन हुआ है। संवाद