शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के 25 प्रतिशत सीटों पर जनवरी महीने में आवेदन शुरू होंगे। आवेदन करने के लिए बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
जिले के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। शासन से पत्र नहीं आने के कारण अब तक आवेदन शुरू नहीं हो सके हैं। प्रवेश कराने के लिए इस बार बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
उसके बिना प्रवेश होना मुश्किल होगा। बीएसए कार्यालय में आवेदन की जानकारी लेने आने वालों को आधार कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार ही कार्य किए जाएंगे। संवाद