फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फुटबॉल खिलाड़ी विनोद दीक्षित का निधन

विज्ञापन
विनोद दी​क्षित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी और जनपद रत्न विनोद दीक्षित का मंगलवार सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार खन्नौत नदी स्थित मोक्षधाम पर किया गया।
विज्ञापन

विनोद दीक्षित के बड़े पुत्र विनय दीक्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंत्येष्टि में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित, आर्य महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमितेश अमित, वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्निहोत्री के अलावा शहर के कई खिलाड़ी और संभ्रांत नागरिक भी शामिल रहे।
विनोद दीक्षित ओसीएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलकर जनपद का नाम रोशन किया। वर्ष 2001 में उन्हें मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद रत्न के खिताब से सम्मानित किया था। ओसीएफ कर्मचारी नेता अमर सक्सेना ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें