ददरौल क्षेत्र में गरई नाले पर बनने वाले लघु सेतु व सड़क निर्माण का भूमि पूजन करते विधायक अरविंद
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा के गांव हसनपुर नौसारा से गोपालपुर ठठिउरा के बीच गरई नाले पर दो करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले लघु सेतु और सड़क का भूमि पूजन मंगलवार को विधायक अरविंद सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि इस पुल और मार्ग के बन जाने से शाहजहांपुर और मदनापुर की दूरी कम हो जाएगी और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 250 से अधिक सड़के बनीं हैं और कई पुल और पुलियों का निर्माण हुआ है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर दयाल वर्मा, महामंत्री भगवानदीन कनौजिया, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन, प्रधान नौसारा राजीव सिंह, मनप्रीत सिंह, संतन पाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद