फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : ट्रायल में दमखम दिखाकर टीम में बनाई जगह

विज्ञापन
कांट में ट्रायल के दौरान उप​स्थित ​​खिलाड़ी व अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में कॉलेज स्तरीय फुटबॉल टीम के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। मंगलवार को होने वाले टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

फुटबाल क्लब के अध्यक्ष डॉ.शहजाद अहमद के नेतृत्व में कॉलेज की पुरुष टीम का ट्रायल लिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले आदर्श शर्मा, आरिश हुसैन, आशीष मैनाली,अभिषेक कुमार, आयुष कुमार चौहान, सिद्धार्थ ध्यानी, सत्यम कुमार, अभिसिंचित शर्मा, अशोक कुमार, माधव राज अग्रवाल, रजत कुमार व महिला टीम में दिव्यांशी, शारदा, रिया का चयन किया गया। शुभारंभ क्रीड़ा सचिव डॉ.फैयाज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज होगा अंतर महाविद्यालय हॉकी टूर्नामेंट

जीएफ कॉलेज मैदान पर सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली अंतरमहाविद्यालय हॉकी पुरुष टूर्नामेंट होगा। इसमें बरेली, पीलीभीत व शाहजहांपुर के महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन प्राचार्य मोहसिन हसन खां करेंगे। यह जानकारी क्रीड़ा सचिव ने दी। संवाद
विज्ञापन


राज्य स्तरीय ट्रायल में जुटे कई जिलों के खिलाड़ी
कांट। पैरा वॉलीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन आयुष स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, शामली और मेरठ के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी व पूर्व राज्य स्तरीय खिलाड़ी संजीव मिश्रा ने शुभारंभ किया। चयनकर्ता हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अंकित, राम प्रवेश, अमित व रिजवान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अगले सप्ताह चयनित होने वालों की सूची जारी की जाएगी। राम मुरारी मिश्रा, मनोज मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अमित मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद

कांट में ट्रायल के दौरान उपस्थित खिलाड़ी व अतिथि। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें