फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : लीजेंड एफसी के सिर सजा विजेता का ताज

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ओसीएफ मैदान पर फुटबाल की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अवधेश दी​क्षित। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित दीपावली कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लीजेंड एफसी ने खिताब अपने नाम कर लिया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ओसीएफ के रामलीला मैदान पर हुआ पहला सेमीफाइनल प्रिंस क्लब बी और यूजीएफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच के अंतिम क्षणों में रिशु ने शानदार गोल कर यूजीएफसी को 1-0 से जीत दिलाई।
दूसरा सेमीफाइनल लीजेंड एफसी और प्रिंस क्लब ए के बीच हुआ। दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। अंतिम क्षणों में विशाल ने गोल कर लीजेंड एफसी को 1-0 से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में लीजेंड एफसी ने यूजीएफसी को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शिवम राणा ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सुमित सक्सेना टूर्नामेंट ऑफ द प्लेयर रहे।
विजेता टीम को छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, महासचिव दिलीप शर्मा, कौशल किशोर सक्सेना, सत्यपाल शर्मा, आदित्य गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें