फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हवा से गिर गया भोजन शेड, जांच के निर्देश

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी के पीएम श्री संविलियन विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा विकासखंड के पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी में मनरेगा से निर्मित मध्याह्न भोजन शेड हवा से गिर गया। शुक्रवार को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। उन्होंने दोषियों की जिम्मेदारी तय कर उनसे धनराशि की वसूली कराने और संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम सदर को तहसीलदार और नायब तहसीलदार के माध्यम से शेड गिरने के मामले की जांच कराने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य गेट पर टाइल्स और मेटल का कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने, बरामदे में टाइलीकरण, रंगाई-पुताई, फर्नीचर की व्यवस्था और खुली विद्युत वायरिंग को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। जर्जर कमरों का नियमानुसार ध्वस्तीकरण कराने के लिए भी कहा।
विद्यालय में 10 लाख रुपये की लागत से एस्ट्रोलैब भी बनाया जाएगा। डीएम ने इसकी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बच्चों की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कोच नियुक्त करने और म्यूजिक टीचर की व्यवस्था कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर प्रभात कुमार राय, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें