फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक क्विंटल छेना, पांच किलो मिठाई नष्ट कराई

विज्ञापन
शहर की एक दुकान से नमूना सील करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में नमूने भरने का अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव ने गौटिया गांव में स्थित छेना निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां छेना का नमूना किया। एक क्विंटल खराब छेने को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

रोजा अड्डा स्थित कृष्णा स्वीट्स हाउस से बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया। पांच किलो दूषित बर्फी नष्ट कराई। सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। शहर में घी, सरसों तेल, बेसन, दाल का एक-एक नमूना लिया गया। इसके अलावा जलालाबाद क्षेत्र से पनीर का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें