गांव चौहनापुर में बाढ़ पीड़ितों को खाने के पैकेट बांटते पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा। सं
कुर्रियाकलां। क्षेत्र के गांव चौहनापुर, भमौली, गुर्रा, हीरपुर, माधोपुर, हुसैनपुर आदि गांवों में सोमवार की दोपहर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों को खाने के पैकेट वितरित किए।
नदी के किनारे बसे गांव के लोगों ने बताया कि उनके पास अब तक कोई राहत सामग्री प्रशासन की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई है। बाढ़ पीड़ितों को नीरज मिश्रा ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने नदी के तटबंध बनाए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान वीर मिश्रा, सर्वेश तिवारी, उत्पल यादव, सौमित्र बागी, सुमित त्रिपाठी, आशुतोष आदि का सहयोग रहा। संवाद