फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों के बताए रास्ते पर चलने से ही कल्याण

Sun, 17 Jan 2016 11:15 PM IST
मझिगवां/पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करनापुर पैतापुर गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

इस अवसर रागी जत्थों ने कहा कि हम लोग जिनका जन्म दिवस मनाते हैं, उनके बताए रास्ते पर भी चलना चाहिए। संतों ने लोगों को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने को ही धरा पर अवतार लिया है। सभी लोग उनके उपदेशों को मानकर जीवन को सफल बनाएं। कविसरी जत्थों ने भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व तमाम संगत ने गुरु के दीवान पर मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान लंगर में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में स्वराज सिंह, बलकार सिंह, जरनैल सिंह, केवल सिंह, जितेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें