पुवायां। गांव लखोहा निवासी रामभरोसेलाल ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामभरोसेलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गांवसभा बसखेड़ा बुजुर्ग के प्रधान हैं। 19 दिसंबर 2025 की सुबह गांव लखोहा के महेश कुमार, ऋषिपाल, पप्पू, धर्मेंद्र, गौरव और धर्मेंद्र की पत्नी खलिहान की जगह पर नींव खोद कर कब्जा कर रहे थे। उन्होंने मौके पर जाकर मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने घर में घुसकर पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने घरेलू सामान भी तोड़ दिया और सोने की अंगूठी भी निकाल ली।
पीड़ित के अनुसार कॉल करने पर यूपी-112 पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद